Tuesday, October 20, 2026
Tuesday, October 20, 2026

दिल्ली-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:गुजरात के जूनागढ़ में 30 गांवों का संपर्क कटा

Date:

मानसून ने तय समय से 6 दिन (2 जुलाई) पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। देशभर के तकरीबन सभी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के चलते सड़कें पानी में डूब गई हैं। इसकी वजह से 30 गांवों का संपर्क कट गया है।

वहीं असम में बाढ़ की स्थिति लगातार खराब हो रही है। मंगलवार को बाढ़ के चलते तीन और लोगों की जान चली गई। 23 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 11.3 लाख से ज्यादा हो गया है। सोमवार तक 19 जिलों में 6.44 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित थे। वनथली में सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक रिकॉर्ड 361 मिमी बारिश हुई। गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिणी क्षेत्र में इस दौरान 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। NDRF ने बताया कि उन्होंने जूनागढ़ के केशोड़ में बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए एक टीम भेजी है।

IMD ने बुधवार के लिए 17 राज्यों- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम में अति भारी बारिश और 9 राज्यों- हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...