Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

अमृतसर  में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 गनमैनों की मौजदूगी में दिया वारदात को अंजाम

Date:

अमृतसर : अमृतसर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। एक बार जिले में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं, जिसमें एक आढ़ती घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान आढ़ती सुरजीत सिंह के साथ 2 गनमैन भी मौजूद थे। मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान घायल आढ़ती को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी मिली है कि आढ़ती से पहले 5 करोड़ रुपए फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। यही नहीं बदमाशों द्वारा फयारिंग के बाद अस्पताल में भर्ती आढ़ती को फिर से फोन करके कहा कि ”इस बार तो तू बच गया…अगली बार नहीं बचेगा।” आढ़ती ने बताया कि गैंगस्टर रिंदा को 5 करोड़ रुपए फिरौती न देने पर उस पर फायरिंग की गई है। इस दौरान आढ़ती द्वारा अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...