Thursday, June 18, 2026
Thursday, June 18, 2026

शिमला में दिल दहला देने वाला हादसा: पब्बर नदी में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Date:

 

हिमाचल –। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चिड़गांव के पास एक कार पब्बर नदी में गिर गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब चार युवक स्थानीय लैला मेले से रोहड़ू की तरफ लौट रहे थे।

पुलिस को आशंका है कि खराब मौसम और तेज बारिश के कारण कार सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद नदी से तीनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान चिड़गांव क्षेत्र के रहने वाले विशाल ठाकुर, अभय खंडियान और हिमांशू के तौर पर हुई है।
इस हादसे में घायल हुए चौथे युवक हर्ष चौहान को तुरंत रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related