Thursday, September 10, 2026
Thursday, September 10, 2026

पंजाब के व्यक्ति की कोरोना से मौत के बाद सेहत विभाग Alert

Date:

पंजाब : देश भर में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पंजाब में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही गत दिन चंडीगढ़ के अस्पताल में लुधियाना के कोरोना पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक को हेपेटाइटिस बी के साथ लीवर की भी बीमारी थी जिस कारण उसकी मौत हुई है।
इसके साथ ही एक अन्य कोरोना पीड़ित मरीज का मोहाली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंजाब में कोरोना के मामले आने के बाद सेहत विभाग अलर्ट हो गया है और सरकारी अस्पतालों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते सिविल अस्पताल में कोरोना वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट घातक नहीं है और लोग खुद ठीक हो रहे हैं पर लोगों को सर्तक रहने की जरुरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related