Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

हरियाणा सरकार का बजट सत्र से पहले पेंशनरों को तोहफा:13 कैटेगरी की पेंशन में बढ़ोतरी

Date:

 

चंडीगढ़—-हरियाणा सरकार ने बजट सेशन से पहले पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से 13 कैटेगरी की पेंशनों में 200 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब प्रदेश के करीब 30 लाख पेंशनरों को 3200 से लेकर 14000 रुपए तक की हर महीने पेंशन मिलेगी।

 

सीएम नायब सैनी के निर्देश पर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अभी तक 9 कैटेगरी की पेंशनों में हर महीने लाभार्थियों को 3 हजार रुपए दिए जा रहे थे, लेकिन अब सरकार की ओर से 200 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 3200 रुपए महीने दिए जाएंगे।

 

इन कैटेगरी में लाडली सोशल सिक्योरिटी पेंशन स्कीम, पेंशन टू डिफरेंटली एबिल्ड पर्सन, विडो पेंशन जैसी स्कीम शामिल हैं। सीएम ने अधिकारियों को ये बढ़ी हुई पेंशन दो दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

 

पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता पेंशन को लेकर सरकार की घेराबंदी कर रहे थे। बुढ़ापा पेंशन कटने और पेंशन न बढ़ाने को लिए लगातार सरकार की आलोचना हो रही थी। वहीं 20 फरवरी से प्रदेश में बजट सत्र भी चालू होने वाला है। माना जा रहा है कि इन्हें देखते हुए ही सरकार ने पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...