Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

जालंधर पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी:गुरु पूर्णिमा महोत्सव में हुए नतमस्तक

Date:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (गुरुवार को) पंजाब पहुंचे। मुख्यमंत्री सैनी ने दिव्या ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर संत समाज का आशीर्वाद लिया। उनके साथ पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे।
सीएम सैनी दोपहर 12:30 बजे बाबा मोहन दास आश्रम में वह गए। जिसके बाद वह डेरा सचखंड बल्ला पहुंचे।
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने गुरु पूर्णिमा की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब हम कोई पर्व मनाते हैं तो हमें कुछ संकल्प भी लेना चाहिए। गुरु महाराज ने हमें आशीर्वाद के रूप में ये संकल्प दिए हैं कि हर व्यक्ति समाज में खुशहाल रहे।
मेरा लोगों से आग्रह है कि इस पर्व पर हम सभी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। आज हमें ये संकल्प लेना चाहिए। जंगलों का कटाव बड़ी तेजी से हो रहा है। जालंधर में गर्मी बहुत है। हर कमरे में एसी लगाना पड़ रहा है। अगर जालंधर से 200 किलोमीटर दूर चले जाए तो वहां पेड़- पौधे इतने हैं कि एसी की भी जरूरत नहीं पड़ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related