Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा राज्य में ट्रैफ़िक सैंसस करवाने के आदेश

Date:

 

चंडीगढ़, 19 जूनः

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज राज्य में ट्रैफ़िक सैंसस करवाने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य की सड़कों पर 30 सितम्बर, 2025 तक ट्रैफ़िक सैंसस को मुकम्मल कर लिया जाये जोकि सड़कों की अपग्रेडशन और नए निर्माण को और तर्कसंगत बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इसके इलावा ट्रैफ़िक सैंसस से सम्बन्धित डाटा के द्वारा सड़कों के नवनिर्माण, चौड़ीकरण और अन्य आवश्यक सुधारों के बारे जानकारी प्राप्त करके सड़क यातायात को और सुरक्षित बनाया जा सकेगा जिससे दुर्घटनाओं में होते कीमती जानमाल के नुकसान से भी बचाव होगा।

आज यहाँ लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने लोक निर्माण विभाग और पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ राज्य की सड़कों और पुलों को बेहतरीन बनाने के लिए किये जाने वाले कामों सम्बन्धी एक सांझी मीटिंग की अध्यक्षता की।

मीटिंग में विभिन्न स्कीमों के अधीन और विशेष तौर पर लिंक सड़कों संबंधी प्रस्तावित और चल रहे कामों का जायज़ा लिया गया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग प्रशासनिक सचिव श्री रवि भगत और पंजाब मंडीकरण बोर्ड के सचिव श्री रामवीर के साथ-साथ विशेष सचिव श्रीमती हरगुनजीत कौर और विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद थे। मुख्य इंजीनियर लोक निर्माण द्वारा बताया गया कि पी. एम. जी. एस. वाई. स्कीम के अधीन एफ. डी. आर भाव फुल डेप्थ रिक्लेमेशन के द्वारा 581 कि.मी. लिंक सड़कों के निर्माण के टैंडर माँगे जा रहे हैं। नाबार्ड स्कीम के अधीन 281 करोड़ रुपए की लागत के साथ राज्य की मौजूदा ग्रामीण सड़कों के मज़बूतीकरण और नवनिर्माण के काम भी शुरू किये जा जा रहे हैं। इस मौके पर स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने पी. आर. बी. डी. बी. के अधीन चल रहे अन्य कार्यों का विस्तृत जायज़ा भी लिया और कामों में आ रही अड़चनों / दिक्कतों के बारे भी जानकारी ली। उन्होंने आधिकारियों को अपने काम ईमानदारी और अच्छी गुणवत्ता के साथ करवाने की हिदायत की।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की सड़कों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए प्रयासरत है जिससे राज्य की विकास रफ़्तार को और तेज किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2 नए कर्मचारियों को डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे

  चंडीगढ़, 21 अगस्त: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री...

शहीद हरमिंदर सिंह की अंतिम अरदास पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

  चंडीगढ़/अमलोह, 20 अगस्त श्रीनगर के कुलगाम ज़िले में शहीद हुए...

नीतीश कुमार की पार्टी का पिंडदान करने आ रहे PM:लालू यादव ने NDA पर कसा तंज,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार सुबह 11 बजे गयाजी...

भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही, कई इमारतें मलबे में तब्दील, 11 लोगों की मौत

कोनाक्रीः गिनी की राजधानी कोनाक्री के पास भारी बारिश...