Friday, August 7, 2026
Friday, August 7, 2026

डेरा बाबा नानक में आम उम्मीदवा रगुरदीप सिंह रंधावा ने मारी बाजी

Date:

गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक उपचुनाव की गिनती स्थानीय सुखजिंदरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट गुरदासपुर में सुबह 8 बजे शुरू हुई और करीब 1 बजे गिनती पूरी हो गई। 18 राउंड में हुए वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा 5722 वोटों से जीत गए हैं।

गुरदीप सिंह रंधावा (AAP) को अब तक 59,004 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जतिंदर कौर रंधावा 53322 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और बीजेपी तीसरे स्थान पर चल रही है। बीजेपी उम्मीदवार रवि करण सिंह काहलों को 6,449 वोट मिले। आपको बता दें कि डेरा बाबा नानक सीट सुखजिंदर रंधावा के सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई थी। सुखजिंदर रंधावा लोकसभा चुनावों में गुरदासपुर से सांसद चुने गए थे। डेरा बाबा नानक से उनकी पत्नी जतिंदर कौर रंधावा चुनावों में खड़ी हुई थी। लेकिन इस सीट से आप ने बड़ी जीत हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related