Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

पंजाब के पुलिस थाने में ग्रेनेड धमाका

Date:

पंजाब के अमृतसर में मजीठा में थाने के अंदर बुधवार की देर 10.05 बजे धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि थाने की खिड़कियों के शीशे टूट गए। ब्लास्ट पुलिस स्टेशन के गेट के पास खुली जगह में हुआ। घटना के बाद थाने के गेट बंद कर दिए गए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार थाने के अंदर हैंडग्रेनेड फेंका गया है। हालांकि अभी इसकी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

धमाके की सूचना मिलते ही मजीठा के DSP जसपाल सिंह ढिल्लों मौके पर पहुंच गए। घटना के वक्त थाने में कई मुलाजिम मौजूद थे। घटना में किसी तरह का नुकसान हुआ या नहीं, यह जानकारी नहीं मिल पाई।

मामले की गंभीरता को भांपते हुए पंजाब पुलिस की बॉर्डर रेंज के DIG सतिंदर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, अमृतसर रूरल पुलिस के SSP चरणजीत सिंह ने कहा कि धमाके की आवाज आई है। पुलिस जांच कर रही है।

इससे पहले बुधवार सुबह ही अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को मारने की कोशिश की गई थी। इसके बाद से पूरे पंजाब में पुलिस हाईअलर्ट है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related