Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

अमृतसर हवाई अड्डे पर 1.50 करोड़ का सोना जब्त

Date:

 

अमृतसर–पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 1.50 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है। यह सोना दुबई से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोना जब्त कर लिया है और सोना लाने वाले व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कल दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट से अमृतसर में उतरा था। कस्टम विभाग की जांच के दौरान उन्हें एक व्यक्ति पर शक हुआ। जब उस व्यक्ति की गहनता से जांच की गई तो उसके अंडरगारमेंट्स से सोने का पेस्ट बरामद हुआ। जिसका वजन 2.64 किलोग्राम था।

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। उसके अंडरवियर पर लगे पेस्ट को शुद्ध किया गया। इसमें करीब 2 किलो सोना मिला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए है।

पेस्ट बनाकर सोना तस्करी करने का यह तरीका बिल्कुल नया है। कुछ सालों से ही इसका इस्तेमाल बाफी अधिक होने लगा है। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब तस्कर सोने का पेस्ट बनाकर किसी कपड़े में पेंट कर लेते हैं। यह देखने में चमकीले पेंट की तरह लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related