Sunday, May 17, 2026
Sunday, May 17, 2026

दिल्ली में 7 मंजिला बिल्डिंग से कूदी लड़की:IIT JEE की तैयारी कर रही थी, सुसाइड नोट भी मिला

Date:

दिल्ली के ओखला इलाके में 17 साल की स्टूडेंट ने 7 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर 1:50 बजे की है। लड़की ओखला मेन मार्केट में रहती थी।

लड़की 12वीं पास करने के बाद JEE की तैयारी कर रही थी। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने लिखा कि, वह पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल सकी। घरवालों को उससे काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर सकी।

लड़की के सुसाइड करने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। यह वीडियो बिल्डिंग के गेट पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि गली से कुछ लोग निकल रहे थे। तभी लड़की सात मंजिल की इमारत से कूद जाती है। नीचे गिरते ही लड़की की मौत हो जाती है।

इसके बाद वहां से गुजर रहे लोग तुरंत लड़की के पास पहुंचते हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SIR पर पंजाब में सियासी संग्राम: AAP सांसद कंग बोले— वोट काटने की साजिश बर्दाश्त नहीं

पंजाब में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर राजनीतिक...