Thursday, October 22, 2026
Thursday, October 22, 2026

पंजाब उपचुनाव में गर्माया गैंगस्टर–खालिस्तान का मुद्दा:कांग्रेस ने पूछा

Date:

पंजाब के तरनतारन में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में गैंगस्टर और खालिस्तान का मुद्दा गरमा गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने इसकी शुरुआत की। 2 दिन पहले तरनतारन में प्रचार करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि लोगों को गैंगस्टर वाला पंजाब बनाना है, जिसमें बंदूकें-फिरौतियां होंगी या फिर अलग ही मांग करने वालों को।

लोग फैसला करें कि उन्हें खालिस्तान चाहिए या फिर हिंदुस्तान। जो जीतेगा, वह हमारे साथ घूमेगा या फिर जेल में बैठा रहेगा। वड़िंग की इन बातों से सियासी घमासान मच गया है।

बता दें कि पंजाब के तरनतारन सीट AAP विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। 11 नवंबर को वोटिंग और 14 नवंबर को मतगणना होगी। सभी प्रमुख चार पार्टियां अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी हैं। इनमें AAP से हरमीत सिंह संधू, कांग्रेस से करणबीर सिंह बुर्ज, अकाली दल से सुखविंदर कौर रंधावा और भाजपा से हरजीत सिंह संधू चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने सुधीर सूरी हत्याकांड के आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी के भाई मनदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अकाली दल का गढ़ मानी जाती रही है। मुकाबला कड़ा है, ऐसे सभी दल इस सीट पर हर हाल में अपनी जीत पक्की करना चाहते है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...