Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

 चंडीगढ़ में दिल्ली पुलिस पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार:, 3 साल से था फरार

Date:

 

चंडीगढ़–दिल्ली पुलिस पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर परविंदर सिंह उर्फ जट्ट को चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एनडीपीएस केस में भगौड़ा था। गैंगस्टर परविंदर पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार था।

पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से 66.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अशोक की अगुआई में गैंगस्टर परविंदर को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि परविंदर सिंह कुख्यात अपराधियों अंकित नरवाल और राजन भाटी का सहयोगी है।

गैंगस्टर परविंदर के खिलाफ पंजाब और चंडीगढ़ में 6 मामले दर्ज हैं। पहली बार अमृतसर के कठू नंगल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने उसे एक किलो हेरोइन के साथ पकड़ा था, उस केस में आरोपी को सजा भी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...