Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी अमृतसर एयरपोर्ट पर अरेस्ट

Date:

\पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर को गिरफ्तार किया गया। लवजीत कौर ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) के चलते उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। लवजीत कौर को बटाला में मारे गए गैंगस्टर गोरा बरियार की हत्या मामले में अरेस्ट किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लवजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह के खिलाफ थाना घुमान बटाला में 26 मई 2025 में दर्ज एफआईआर नंबर 89 के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था ताकि आरोपी देश से बाहर न भाग सके। लवजीत हाल ही में जग्गू भगवानपुरिया ​​​​​की मां की हत्या के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने भारत आई थीं।

सुरक्षा एजेंसियों ने लवजीत कौर से रातभर पूछताछ की और फिर उन्हें बटाला पुलिस के हवाले कर दिया। बटाला पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...