Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

कनाडा में आतंकी डल्ला के साथ गैंगस्टर गुरजंट भी गिरफ्तार:पंजाब पुलिस की टॉप गैंगस्टर लिस्ट में शामिल जंटा

Date:

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला को कनाडा में हिरासत में लिए जाने की पुष्टि हो गई है। अर्श डल्ला के साथ उसका एक साथी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा भी पुलिस हिरासत में है। आज दोनों को कनाडा पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। कनाडा के पील एरिया में उक्त मामले को लेकर सुनवाई होगी। कोर्ट में होने वाली सुनवाई की लिस्ट में अर्श डल्ला और जंटा का नाम शामिल है।

सूत्रों के अनुसार 28 अक्तूबर को हॉल्टन में हुए शूटआउट में अर्श डल्ला की बाजू पर गोली लगी थी। अर्श अपनी कार में गुरजंट के साथ था। इस दौरान उनकी कार के पास एक कार आकर रुकी और दूसरी कार से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। जिसके बाद उक्त कार को वहीं से किसी तरह भगाया गया। जांच में पता चला है कि दो गोलियां अर्श डल्ला द्वारा चलाई गई थी। जिसके कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

अर्श के साथ गुरजंट सिंह ने अर्श को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया तो वहां से सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद अर्श के घर से कुछ अवैध हथियार बरामद किए। जिसके बाद पुलिस ने अर्श और गुरजंट को हिरासत में ले लिया। दोनों तीन दिनों तक पील पुलिस के रिमांड पर थे। बता दें कि गुरजंट सिंह उर्फ जंटा भी पंजाब पुलिस को 2 दर्जन से ज्यादा केसों में वांटेड था।

2022 में गैंगस्टर और खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के ऑपरेटिव अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्शदीप डल्ला को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया था। पंजाब के मोगा से कनाडा में जाकर छिपे अर्श पर देश-विदेश में हत्या, जबरन वसूली और जघन्य अपराधों के अलावा आतंकी गतिविधियों में भी संलिप्त रहने का आरोप है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related