Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

पाकिस्तान से 77 Kg हेरोइन मंगाने वाला भगौड़ा काबू:, फिरोजपुर काउंटर इंटेलीजेंस ने की कार्रवाई

Date:

 

फाजिल्का-  फाजिल्का में पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में फिरोजपुर के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने भगौड़े को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फिरोजपुर इलाके के गांव बारेके का रहने वाला आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चन्नू फरार चल रहा था l जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l

फिरोजपुर काउंटर इंटेलीजेंस विंग के एआईजी लखबीर सिंह ने बताया कि अगस्त 2023 में पाकिस्तान से मंगवाई गई 77 किलो 800 ग्राम हेरोइन के साथ-साथ तीन पिस्टल, 6 मैगजीन और 115 कारतूस बरामद हुए थे l जिस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था l

पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक करीब सात आरोपी पकड़े जा चुके थे, जबकि एक आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चन्नू निवासी गांव बारेके फिरोजपुर फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने खुफिया सोर्स लगाते हुए उसके गांव से उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैl

एआईजी लखबीर सिंह का कहना है कि इस मामले में अब सभी आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related