Monday, July 6, 2026
Monday, July 6, 2026

भारी बारिश और तेज हवा के कारण दीवार गिरने से हुआ हादसा, एक ही परिवार के चार लोग घायल

Date:

 

राज्य में गर्मी पुरी तरह कहर बरपा रही है, हालांकि पिछले दिनों कुछ जिलों में हुई बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन मोगा जिले में भारी बारिश और तेज हवा आज एक परिवार के लिए मुसीबत बन गई, जब गांव समाध भाई में एक घर की दीवार गिर गई, जिससे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे मोगा से फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

 

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महताब सिंह व अवतार सिंह ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे अचानक बारिश व तेज हवा के कारण घर की दीवार गिर गयी। हादसे में मैं, मेरे माता-पिता और मेरी बहन जो दीवार के पास सो रहे थे, दीवार हमारे ऊपर आ गिरी। जिससे मेरे पिता को गंभीर चोटें आयीं और हमारे भी चोटे लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related