Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

पूर्व मंत्री आशु जमानत के लिए पहुंचे हाईकोर्ट

Date:

पंजाब में हुए टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद चल रहे सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु अब जमानत के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उनकी तरफ से जमानत के लिए उच्च अदालत में याचिका दायर की गई है। जिस पर आज (21 नवंबर) सुनवाई होगी। वह अगस्त मा में पूछताछ के लिए जालंधर स्थित ईडी के दफ्तर में गए थे। उसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था जालंधर ईडी की टीम ने भारत भूषण आशु को अगस्त महीने में गिरफ्तार किया था।

इस समय से ही वह जेल में बंद हैं। इससे पहले ईडी ने सारे केस की स्टडी की थी। राज्य के विभिन्न स्थानों पर कई लोगों की 22.78 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की थी। अनाज ढुलाई टेंडर घोटाले को लेकर वर्ष 2022 में कुछ ट्रांसपोर्ट मालिकों और ठेकेदारों ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे।

इसकी शिकायत विजिलेंस के पास की थी। मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल व्यक्तियों की कुर्क की गई संपत्तियों में लुधियाना, मोहाली, खन्ना और पंजाब के अन्य हिस्सों में स्थित अचल संपत्तियां और एफडीआर, सोने के आभूषण, बुलियन और बैंक खातों के रूप में चल संपत्तियां शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related