पटियाला–पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ठगों की साजिश का शिकार हुए हैं। उन्हें ज्यादा पैसा कमाने की लालच देकर दिया और वे ठगों की बातों में आ गए। वह एक ऐसे वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़े थे, जिस पर इस तरह से पैसे कमाने के तरीके बताए जाते थे।
इस ग्रुप में पटियाला शहर के कई नामी रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हैं। जिनकी लिस्ट पुलिस ने तैयार की है। अब उनसे बारी बारी किसी न किसी ढंग से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि और कितने लोग उनकी ठगी का शिकार हुए हैं।
कोई भी लिखित शिकायत देने को तैयार नहीं है मगर जुबानी इस संबंधी जानकारियां जरूर दे रहे हैं। ठगों ने अमर सिंह चाहल को भी इसी तरह के एक ग्रुप में शामिल करवाया था, जिसका नाम एफ 777 वैल्थ एक्यूटी रिसर्च ग्रुप रखा हुआ था। पुलिस ने साइबर क्राइम सेल में अमर सिंह चाहल की पत्नी के बयानों पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।


