Wednesday, August 20, 2025
Wednesday, August 20, 2025

पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकी लखबीर लंडा गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार

Date:

पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा गैंग की पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस के हाथ यह बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। बदमाशों से तीन पिस्तौल और कारतूस मिले हैं। इन बदमाशों पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में हत्या और रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों में पुलिस ने केस दर्ज किए हुए हैं। अब तक गिरोह के कुल 13 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

आपको बता दें कि आतंकी लखबीर उर्फ लंडा विदेश में है, लेकिन पंजाब में उसके सहयोगी लंडा के कहने पर वारदातों को अंजाम देते हैं। लंडा गिरोह के बदमाश लोगों से जबरन वसूली, हत्या और कई आपराधिक गतिविधियों जैसे कई जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। पंजाब पुलिस गिरोह के शातिरों को पकड़ने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित कर कुल 13 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अब तक इस गिरोह के 13 लाेग काबू किए जा चुके हैं। पंजाब पुलिस लंडा के साथियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए गत काफी दिनों से जुटी हुई है। 30 जून को पुलिस ने गिरोह के पांच लोगों को काबू किया था। उस समय पता चला था कि आरोपी पाकिस्तान से आने वाले हथियारों और नशे की तस्करी में शामिल थे। उनसे कई हथियार भी बरामद हुए थे। इसके बाद आरोपियों पूछताछ में कई राज खुले। वहीं, अब पुलिस ने उक्त पांच आरोपियों को काबू किया है। इनके पास से तीन पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी हिरासत में:शख्स जनसुनवाई में आया था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सीएम...

ब्रिटेन में 2 बुजुर्ग सिखों पर नस्लीय हमला, बीच सड़क पर पीटा और उतारी पगड़ियां 

  London: ब्रिटेन में वॉल्वरहैम्प्टन रेलवे स्टेशन के पास एक...

मोहाली में FSL के पूर्व डायरेक्टर पर FIR:महिला अधिकारी का आरोप- जाति सूचक शब्द कहे

चंडीगढ़--पंजाब में FSL के पूर्व डायरेक्टर अश्वनी कालिया के...

फगवाड़ा में PRTC बस से 53.5 किलो डोडा पोस्त मिला:ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

कपूरथला--कपूरथला में एक PRTC बस से भारी मात्रा में...