Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब के गिरफ्तार DIG की पहली फोटो सामने आई:घर से बरामद रकम 7 करोड़ तक पहुंची

Date:

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलियों को आज चंडीगढ़ स्थित CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां CBI दोनों का रिमांड मांगेगी। CBI ने गुरुवार दोपहर को DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत केस में गिरफ्तार किया था।

आज सुबह सीबीआई ने उसका मेडिकल कराया। गिरफ्तारी के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई। जब सीबीआई उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लेकर पहुंची, तो वे पैंट और शर्ट पहने हुए थे और हाथ में घड़ी थी। उन्होंने रूमाल से अपना चेहरा ढका हुआ था। गाड़ी में वे पीछे की सीट पर बैठे थे और मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

DIG ने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर उसके 2 साल पहले सरहिंद में दर्ज पुराने केस में चार्जशीट पेश करने और नए फर्जी केस दर्ज करने की धमकी दी गई। कारोबारी ने इसकी शिकायत CBI को कर दी। CBI ने जांच के बाद ट्रैप लगाकर DIG को अरेस्ट कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related