Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

हरियाणा में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग:लखनऊ के ब्राह्मण को लगी गोली

Date:

 

कुरुक्षेत्र–हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। जिसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे ब्राह्मण भड़क गए। इसके बाद उनकी और आयोजकों के हायर निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हुई। इसमें लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी जख्मी हो गए। दूसरे करीब 20-21 ब्राह्मणों को भी चोटें लगी हैं।

इसके बाद ब्राह्मण भड़क गए। वह यज्ञशाला से बाहर निकले और तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। फिर उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को जबरन रोकना शुरू कर दिया।

बवाल मचने का पता चलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने ब्राह्मणों को शांत करने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हलका लाठीचार्ज कर ब्राह्मणों को वहां से हटाया। फिलहाल पुलिस ने ब्राह्मणों को सड़क से हटा दिया है। शहर में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। यज्ञशाला में उज्जैन, बनारस, वृंदावन, लखनऊ, लखीमपुर, दमोह से भी ब्राह्मण यहां आए हैं।

वहीं पुलिस का कहना है कि एक ब्राह्मण को गोली, दूसरे को पत्थर लगा है। गोली चलाने वाले आरोपी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...