Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

मुंबई में 14 मंजिला इमारत में आग, 5 घंटे मशक्कत के बाद लपटें बुझीं

Date:

मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित 14 मंजिला टाइम्स टावर बिल्डिंग में आग लग गई। घटना शुक्रवार सुबह 6:30 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 5 घंटे मशक्कत के बाद सुबह 11.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया।नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पहले कहा जा रहा था कि बिल्डिंग सात मंजिल की थी। बाद में बिल्डिंग के 14 मंजिला होने की जानकारी दी गई। आग बुझाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन जारी है।अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें बिल्डिंग के पीछे की तरफ तीसरी और सातवीं मंजिल के बीच एक इलेक्ट्रिक डक्ट तक सीमित थीं। बिल्डिंग के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा था। इसे तोड़ने के लिए दमकल कर्मियों ने छेनी और हथौड़े का इस्तेमाल किया। इसके बाद वे अंदर गए।कमला मिल्स पार्कसाइड रेसिडेंशियल बिल्डिंग के बगल में स्थित है। पार्कसाइड बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें अपने घरों से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा। उनके लिए वह नजारा भयावह था।

लोगों के अनुसार, दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने बिल्डिंग में लगे फायर इक्विपमेंट्स से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बिल्डिंग की इमरजेंसी टीम ने आज बुझाने के लिए होज पाइप का भी इस्तेमाल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related