Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पटियाला में 4 पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगी FIR: हाईकोर्ट ने दिए आदेश

Date:

 

चंडीगढ़–पटियाला में नगर निगम चुनाव के नामांकन के दौरान महिला से नामांकन फाइल छीनने के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। अदालत ने जिन 4 पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में यह घटना हुई थी। उन पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

अदालत ने कहा कि 4 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ बाइनेम केस दर्ज किया जाएगा। अदालत ने पुलिस को 5 बजे तक का समय दिया है। इसके बाद दोबारा अदालत में सुनवाई होगी। फिर नगर निगम चुनाव को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक लगातार 2 दिन से पटियाला नगर निगम को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस दौरान जैसे ही अदालत में याची ने कुछ वीडियो दिखाए तो सामने आया है कि एक महिला से पुलिस की मौजूदगी में नामांकन पत्र छीनकर कुछ लोग फरार हो जाते हैं। इस पर अदालत ने सख्ती दिखाई। साथ ही कहा कि इन चारों पुलिस कर्मियों पर 15 मिनट में केस दर्ज किया जाए। हालांकि पंजाब के सरकारी वकील ने कहा कि उन्हें कुछ समय दिया जाए। इसके बाद 5 बजे तक समय दिया है। अदालत ने कहा सारे आरओ से वीडियो मंगवाए जाए। ताकि इस मामले की पड़ताल की जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह केसों में ढील नहीं बरती जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related