Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

लुधियाना में AAP नेता पर FIR:प्लॉट हड़पने का आरोप

Date:

जाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी के नेता सरबजिंदर सिंह उर्फ ​​बिट्टू भुल्लर के खिलाफ पुलिस ने प्लॉट पर कब्जा करने के आरोप में पीएयू थाने में केस दर्ज किया है। नेता की पत्नी परमिंदरजीत कौर ने लुधियाना के वार्ड नंबर 69 से आम आदमी पार्टी के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका भल्ला से 1702 वोटों से हार गई थीं।

बता दें कि यह प्लाट हंबड़ा रोड का है और इस प्लाट पर जबरदस्ती कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है। बिट्टू भुल्लर को पुलिस ने हवालात में बंद कर रखा है और आम आदमी पार्टी के कई नेता मौके पर पहुंचे और बिट्टू भुल्लर को थाने से ले जाने की कोशिश की।

लेकिन पुलिस ने इस मामले में किसी की एक नहीं सुनी। पीएयू थाने के एसएचओ राजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...