Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

लुधियाना में बाइक पार्किंग को लेकर मारपीट:5 भाई घायल, 1 की हालत गंभीर

Date:

लुधियाना के भामियां रोड के पास हुंदल चौक में पैसे उधार देने का कारोबार करने वाले पांच भाइयों पर करीब 10 से 12 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सड़क पर बाइक पार्क करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
हमले में करीब 5 लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। घायल एक युवक की हालत बिगड़ती देख उसे सीएमसी अस्पताल भेज दिया गया। घायलों की पहचान ताजपुर रोड निवासी मोहम्मद खालिद, रजा खालिद, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जुल्फकार के रूप में हुई है।

घायल रजा खालिद ने बताया कि वह 5 भाइयों में से एक है और ताजपुर रोड भारत बॉक्स के पास उनकी दुकान है। मामूली बात पर एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर सभी 5 भाइयों को घायल कर दिया।
सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान शाम का कहना है कि वह टाटा 407 गाड़ी चलाता है। वह ताजपुर रोड भारत बॉक्स फैक्ट्री के नजदीक गत्ता लेने गया था तो वहां पर सड़क के एक साइड बाइक था और दूसरी साइड ऑटो खड़ा था। उसका कहना है कि गाड़ी निकालने के लिए उसने बाइक साइड पर करने को कहा तो करीब 12 लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

उसका कहना है कि हमला होता देख उसके बेटे व बेटे के दोस्त ने बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उनपर भी हमला कर घायल कर दिया और बेटों के दोनों बाइक तोड़ दिए। घायलों के मुताबिक पुलिस को सूचना दे दी गई है। थाना 7 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और झगड़े में तोड़े गए दोनों बाइक थाना पहुंचाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...