Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

पंजाब में करवा चौथ पर बाप-बेटे की हत्या:2 बच्चों को भी गोलियां लगीं; बच्चे के जन्म पर अस्पताल में मिलने आए थे

Date:

पंजाब के होशियारपुर में आज रविवार (20 अक्टूबर) को करवा चौथ की रात बाप-बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इनके अलावा 2 बच्चे भी घायल हुए हैं। घटना चक्कोवाल ब्राह्मणा गांव की है। दोनों नवजन्में बच्चे का हाल जानने के लिए अस्पताल में आए थे। बाहर निकलते ही अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी।

मृतकों की पहचान तलवंडी रईयां के रहने वाले अमरजीत (37) और उनके पिता कश्मीर सिंह (60) के रूप में हुई है। इनके अलावा अमरजीत के बेटे गुणराज और अमरजीत के भाई सुखजीत के बेटे शिवम को गोली लगी है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि उक्त लोगों ने 3 साल पहले नशे के कारोबार और गैरकानूनी हथियार रखने की शिकायत दी थी। इसी रंजिश में हमला किया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भिजवा दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related