Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

किसान आज चंडीगढ़ कूच करेंगे:पुलिस ने पंजाब बॉर्डर सील किया

Date:

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) आज (5 मार्च) से चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएगा। इसके लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। किसान चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में मोर्चा लगाने की तैयारी में हैं, लेकिन उन्हें अब तक चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। हालांकि, इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने कई बडे़ किसान नेताओं को हिरासत में लेने के अलावा नजरबंद किया है।

किसान नेता जोगिदर सिंह उगराहां ने वीडियो जारी कर किसानों से कहा है कि कूच के दौरान जहां पुलिस रोके, वहीं सड़क किनारे खाली जगह पर बैठ जाएं। हमारा उद्देश्य टकराना नहीं है। पंजाब पुलिस ने हमें बदनाम करने की साजिश कर रखी है।

वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी सीमाएं सील करना शुरू कर दी हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने करीब 1500 कर्मी तैनात किए हैं। साथ ही रिजर्व फोर्स तैनात करने की भी तैयारी है। इससे पहले, चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें लोगों को 12 सड़कों से न गुजरने की सलाह दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...