Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा सरकार की मंजूरी नहीं:101 किसान पैदल रवाना होंगे;

Date:

हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज किसान दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हालांकि, हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना परमिशन के किसान दिल्ली नहीं जा पाएंगे। अभी तक किसानों को कोई परमिशन नहीं मिली है।

वहीं, किसान नेता सरवन पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर रवाना होगा। इन किसानों को पंडाल में बैठाया गया है। जहां इन्हें नमक दिया जा रहा है। ताकि अगर उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए तो सांस लेने में दिक्कत ना हो। दरअसल, आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे में अगर नमक खाते हैं तो राहत मिलती है

वहीं इसे लेकर हरियाणा और पंजाब पुलिस अलर्ट है। शंभू बॉर्डर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहां नए सिरे से बैरिकेडिंग कर दी गई है। जाली, कैमरे और लाउडस्पीकर तक लगा दिए गए हैं।

अंबाला जिले और खनौरी बॉर्डर पर BNS की धारा 163 (पहले धारा 144) लगा दी गई है। ऐसे में अगर यहां पर 5 या 5 से ज्यादा लोग इकट्‌ठे होते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related