Wednesday, August 19, 2026
Wednesday, August 19, 2026

शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च:हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, 9 घायल

Date:

 

(पटियाला)/अंबाला–हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से 101 किसान दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन घग्गर नदी पर बने पुल पर उन्हें हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। आधे घंटे तक पुलिस और किसानों में बहस हुई।

इसके बाद किसानों ने जाली उखाड़ने की कोशिश की। पुलिस किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। इसके साथ वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 9 किसान घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

किसानों का आरोप है कि पुलिस रॉकेट लॉन्चर से बम-गोलियां चला रही है। घग्गर नदी का गंदा पानी प्रयोग किया जा रहा है। इससे पहले 2 बार हरियाणा पुलिस किसानों को बॉर्डर से खदेड़ चुकी है।

उधर, हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट बैन 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ये सेवाएं सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी।वहीं खनौरी बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है। मगर, देश के प्रधानमंत्री नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related