Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

किसानों ने पंजाब में 18 दिसंबर को किया रेले रोकने का ऐलान

Date:

पंजाब : शंभू बार्डर पर बैठे किसानों ने अगली रणनीति का ऐलान कर दिया है। किसान संगठन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 18 दिसंबर को पूरे पंजाब में रेले रोकी जाएंगी। पंजाब का कोई भी कोना ऐसा नहीं होगा जहां रेलें नहीं रोकी जाएंगी। दोपहर 12 से 3 बजे तक रोकी जाएंगी रेलें जाम की जाएगी। उन्होंने कहा 16 तारीख को पंजाब को छोड़कर अन्य बाहरी राज्यों में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि आज किसान तीसरी बार दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे कि उन्हें हरियाणा पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया। उनकी तीसरी कोशिश भी नाकाम हो गई जिसकी जानकारी किसान संगठन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि आज 101 किसानों के जत्थे को हरियाणा में एंट्री नहीं करने दी। दिल्ली कूच करने वाले किसानों पर आज भी अश्रू गैस के गोले दागे गए और वाटर कैनन का इस्तेमिला किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके आज 17 किसान गंभीर घायल हुए हैं। केंद्र से उन्हें आज भी जवाब नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related