Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

किसानों ने सीएम मान को घेरा, पुलिस ने हिरासत में लिए किसान

Date:

लोकसभा चुनाव के चलते जहां बीजेपी का विरोध किया जा रहा है। वहीं पे आम आदमी को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान आज लुधियाना सीट से आप प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी के पक्ष में रोड शो करने के लिए जगराओं पहुंचे जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान का किसान कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवंत मान ने गरीबों के नीले कार्ड काटकर उन्हें राशन से वंचित कर दिया है तथा गरीब मजदूर की बिजली सामान्य खाते में डालकर जबरन वसूली की जा रही है।

दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान के जगराओं दौरे के दौरान चौकी मान टोल प्लाजा पर जमहूर किसान सभा और दशमेश किसान मजदूर संगठन के किसान एकत्र हुए। जिन्होंने सीएम मान के खिलाफ नाअरेबाजी की। पुलिस जिला लुधियाना देहाती ने कारवाई करते कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उनके काले झंडे छीन लिए और भगवंत मान के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर भी फाड़ दिए। इस के साथ ही पुलिस ने किसान बलराज कोट उमरा और लगभग 20 किसान नेताओं को सुधार थाने में हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद किसान नेताओं ने ‘आप’ सरकार के इशारे पर पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा प्रतिबंधात्मक है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप प्रत्याशी 0-13 से हारेंगे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related