Monday, July 27, 2026
Monday, July 27, 2026

अमृतसर में इस जगह हो गया जोरदार धमाका

Date:

गुरू नगरी अमृतसर के मजीठा रोड पर एक जोरदार धमाका हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक मजीठा रोड पर स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक घर के अंदर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के दौरान घर का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों ने बताया कि घर में गीजर फटने से धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और लोगों के दिल दहल गए। धमाके के दौरान जहां घर की छत उड़ गई, वहीं दीवारों में भी दरारें आ गईं।

दमकल विभाग ने परिवार के सदस्यों को घर में रहने से रोक दिया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इस धमाके से घर के बरामदे में खड़ी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि धमाके की असली वजह क्या थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related