Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

रूस से सस्ता तेल खरीदने के बावजूद लोगों को नहीं दिया गया लाभ

Date:

 

मोहाली नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह का कहना है कि भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदकर 1.94 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, लेकिन देश की जनता को इस लाभ में भागीदार नहीं बनाया गया। कांग्रेस के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मीडिया बीजेपी की केंद्र सरकार की सराहना कर रही है कि मोदी सरकार ने रूस से सस्ता तेल खरीदकर देश को बड़ा फायदा दिया, लेकिन ये फायदा जनता तक नहीं पहुंचाया गया।

साथ ही उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को ‘अंध भगत’ कहा और कहा कि बीजेपी के जो अंधभक्त बिना सोचे-समझे केंद्र सरकार की तारीफ करते हैं, दरअसल वे सभी भी इस महंगाई से बुरी तरह परेशान हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए। डिप्टी मेयर ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों के हित की बात कर रही है, पर दूसरी तरफ केंद्र यह बताए कि जरूरी दवाओं के दाम क्यों बढ़ाये गये, स्टेशनरी और अन्य खाद्य वस्तुएं पर जीएसटी क्यों लगाया गया है ?

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी के अंधभक्तों की संख्या लगातार कम हो रही है क्योंकि महंगाई ने अंधभक्तों का जीना मुश्किल कर दिया है। 4 जून (चुनाव नतीजे वाले दिन) को भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत से बाहर हो जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...