Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब में आतंकी लांडा के 2 गुर्गों का एनकाउंटर: ASI की पिस्तौल से करते थे वारदात, 4 गिरफ्तार

Date:

 

तरनतारन—पंजाब में तरनतारन पुलिस और आतंकी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा हरिके के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 2 गुर्गे गोली लगने से गिरफ्तार हुए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने जब उनसे पिस्तौल के बारे में पूछा तो उन्होंने पंजाब पुलिस के एक ASI का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने ASI समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।बदमाशों ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा हरिके और यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा के कहने पर तरनतारन में कारोबारी के घर के गेट पर फायरिंग की थी। उन्होंने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। फायरिंग करने के लिए ASI की पिस्तौल का प्रयोग किया था।बदमाशों की पहचान यादविंदर सिंह और कुलदीप सिंह उर्फ ​​लड्डू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तरनतारन पुलिस ने 2 बदमाशों की पहचान की। इसके बाद उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात को जब पुलिस ने तरनतारन के पास छापा मारा तो शूटरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। जवाबी कार्रवाई में तरनतारन के गांव रुरीवाला निवासी यादविंदर सिंह और कुलदीप सिंह उर्फ ​​लड्डू के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related