Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

तरनतारन में गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़:1 घायल, 2 गिरफ्तार

Date:

 

तरनतारन—पंजाब के तरनतारन में देर रात गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के गुर्गों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सदर तरनतारन की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखबीर के गुर्गे क्षेत्र में कोई वारदात करने की फिराक में हैं।

गांव भुल्लर के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। जब पुलिस ने कार सवार संदिग्धों को रोकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर का एक गुर्गा जसकरण सिंह घायल हो गया। उसके साथी हरमंदिर सिंह और हरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी के अनुसार, घायल जसकरण को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से पाकिस्तान निर्मित 9 एमएम का पिस्टल, दो मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह के कहने पर वारदातें करते थे।गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले इन्हीं लोगों ने फिरोजपुर जिले के कस्बा मखु के पास भारतीय किसान यूनियन गोलियां चलाई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related