Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से कांपी इस पड़ोसी देश की धरती, 3 लोगों की हुई मौत

Date:

 

 

International –शुक्रवार की सुबह पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नज़दीक एक बार फिर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है जिसके कारण कोलकाता और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी धरती हिल गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। ढाका में कर्मचारियों ने बताया कि इमारतें लंबे समय तक हिलती रहीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

 

3 लोगों की मौत की पुष्टि

बांग्लादेश में आए तेज भूकंप ने जनजीवन को हिला कर रख दिया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। झटकों का प्रभाव इतना तेज था कि कई इमारतों में दरारें आ गईं और लोग घबराकर घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। ढाका में कर्मचारियों ने बताया कि इमारतें लंबे समय तक हिलती रहीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related