Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

देशभर में दशहरा आज-कोटा में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण:दिल्ली में पीएम मोदी करेंगे रावण दहन

Date:

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/रायपुर/देहरादून–देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। राजस्थान के कोटा में विश्व के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में शामिल होंगे। यहां 72 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा में 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

इधर, हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हो जाएगा, जो 7 दिन तक चलेगा।

गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। कई शहरों शाम तक रावण दहन होगा। दुर्गा पंडालों में रखी गई देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related