Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

लुधियाना में तैनात DSP दलजीत सिंह की मौत:किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे,

Date:

नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाने वाले पंजाब पुलिस के DSP दलजीत सिंह का निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। DSP दलजीत सिंह का इलाज मोहाली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था।

किडनी फेल होने के कारण उनका नियमित डायलिसिस किया जा रहा था। सोमवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले लगभग एक साल से मेडिकल छुट्टी पर थे। डीएसपी दलजीत सिंह लुधियाना देहाती पुलिस में एंटी नारकोटिक विंग में तैनात थे।

बीमारी के कारण लीव पर थे

किडनी की बीमारी के कारण वो मेडिकल लीव पर चल रहे थे। डीएसपी दलजीत सिंह ने लंबे समय तक एंटी नारकोटिक विंग में काम किया और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करते रहे। उन्हें नशा तस्करी के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई के कारण उन्हें एक दृढ़ और निडर अधिकारी के रूप में जाना जाता था।

उनके सहयोगियों के अनुसार, उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और साहस के साथ निभाई। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में गहरा शोक छा गया। विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी खो दिया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव भुनरहेड़ी, जिला पटियाला में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति आज देंगी पद्म पुरस्कार: धर्मेंद्र, शिबू सोरेन समेत कई हस्तियां होंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र...