Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

जालंधर में DSP अरमिंदर सिंह सस्पेंड:भ्रष्टाचार केस में MLA रमन अरोड़ा की बहु को भेजा था समन

Date:

 

जालंधर-जालंधर के बहुचर्चित रिश्वत कांड में विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। चर्चा है कि ये कार्रवाई विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े केस में हुई है। डीएसपी अरमिंदर सिंह वही अधिकारी हैं, जिन्होंने विधायक रमन अरोड़ा की बहू साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था। ये कार्रवाई उक्त समन भेजने के अगले ही दिन की गई थी।

 

हालांकि अरमिंदर सिंह को सस्पेंड करने का कारण ड्यूटी में कोताही बरतना बताया गया है। हालांकि विभाग द्वारा इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है।

डीएसपी अरमिंदर को अब अमृतसर की पीएपी 9वीं बटालियन में तैनात किया गया है। इस पूरे मामले में आज (8 अक्टूबर) कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि डीएसपी के सस्पेंशन और विजिलेंस जांच की दिशा को लेकर अदालत में कई नए सवाल उठ सकते हैं। आज की सुनवाई में कोर्ट के रुख पर सबकी निगाहें हैं।

डीएसपी अरमिंदर सिंह का अचानक हटना और जांच की रफ्तार पर ब्रेक लगना इस केस को और संवेदनशील बना रहा है। अब देखना यह होगा कि अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related