Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम शुष्क:अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरा

Date:

पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम शुष्क रहेगा। अधिकांश जगह पर दिन और रात का तापमान कम हो रहा है। औसत अधिकतम तापमान में 0.1° C की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे अधिक 28.1° C तापमान दर्ज किया गया।

जबकि आदमपुर में न्यूनतम तापमान 6.0° C रिकॉर्ड किया गया। पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा भी आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 दिनों में रात के तापमान में लगभग 2 से 4° C की गिरावट हो सकती है।

राज्य और चंडीगढ़ में पराली जलाने की वजह से वायु प्रदूषित बनी हुई है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 104 दर्ज किया गया। जालंधर का AQI 126, खन्ना का AQI 126, लुधियाना का AQI 157, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 190, और पटियाला का AQI 147 दर्ज किया गया।

जबकि चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI 166, सेक्टर-25 का AQI 166 और सेक्टर-53 का AQI 148 दर्ज किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी को मौसम में लोगों को मास्क पहनकर घर से निकलना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related