Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

पुलिस के हत्थे चढ़ा Drug smuggler, बरामद हुई हेरोइन

Date:

 

लुधियाना: सी.आई.ए.-1 की पुलिस ने एक नशा तस्कर को काबू किया है। जिसके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी ग्रीन एनक्लेव हैबावोल का रहने वाला मुकेश यादव है। आरोपी के खिलाफ थाना हैबोवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

एएसआई जसविंदर सिंह के मुताबिक वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर था। इसी बीच आरोपी हैबोवाल के ग्रीन एनक्लेव स्थित एक मकान के बाहर खड़ा हुआ था। वहां से पुलिस को गुजरते हुए देखकर आरोपी डर गया और एकदम से भागने लगा। मगर पुलिस को शक हो गया और पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी का रिमांड हासिल कर उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...