चंडीगढ–शहर के डॉग लवर्स चंडीगढ़ प्रशासन के सेहत विभाग इमारत के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। वह काले कपड़े पहनकर यहां पर पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे। उनका आरोप है कि प्रशासन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की आड़ में बेहद गलत फैसले लिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ना, रखना और नसबंदी करने के तरीका गलत है। गलत ढंग से डॉग्स की फीड स्पॉट बनाए जा रहे हैं।
वह इसके खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन को जगाएंगे। आयोजकों में शामिल दीक्षा के अनुसार यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक है और इसका उद्देश्य किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून और करुणा के पक्ष में आवाज उठाना है।
सेक्टर-17 में होगा प्रदर्शन
दीक्षा ने बताया, शांतिपूर्वक तरीके से हम प्रदर्शन करेंगे। जो सेक्टर-17 बी स्थित 30 बेज बिल्डिंग (SCO नंबर 6, 7, 8 और 9) के बाहर, स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पशु क्रूरता रोकने, कानून का पालन सुनिश्चित करने और मानवीय नीति अपनाने की मांग की जाएगी।
उनका कहना था कि एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियमों और पशु कल्याण बोर्ड ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों का पालन किए बिना कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है।


