Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

लोकसभा में आज प्रदूषण पर चर्चा, प्रियंका गांधी शुरुआत करेंगी:’VB-जी राम जी’ बिल पर 14 घंटे बहस, विपक्ष बोला- स्टैंडिंग कमेटी को भेजें

Date:

लोकसभा में गुरुवार को प्रदूषण पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा चर्चा शुरू कर सकती हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शाम 5 बजे इस चर्चा का जवाब देंगे।

उधर, बुधवार को लोकसभा की कार्रवाई आधी रात के बाद भी जारी रही। नए ग्रामीण रोजगार बिल (VB-G-RAM-G बिल) पर चर्चा पूरी हो गई। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा।

करीब 14 घंटे तक चली बहस में 98 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके बाद लोकसभा रात 1:35 बजे स्थगित हो गई। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बहस का जवाब देंगे। हालांकि विपक्ष ने मांग की कि प्रस्तावित कानून को स्थायी समिति के पास भेजा जाए।

विपक्षी INDIA गठबंधन की कई पार्टियां गुरुवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास सुबह 10.15 बजे VB-G-RAM-G बिल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।

5 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में एक भी स्टूडेंट नहीं- देशभर में 10.13 लाख सरकारी स्कूलों में से 5,149 में एक भी छात्र नहीं है। 2024-25 शैक्षणिक सत्र में जीरो नामांकन वाले इन स्कूलों में से 70% से ज्यादा तेलंगाना व पश्चिम बंगाल में हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने संसद में दी है। शून्य या 10 से कम छात्रों वाले स्कूलों की संख्या में बीते दो साल में 24% की बढ़ोतरी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related