Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

डेरा प्रमुख राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें:SC करेगा रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी करने के हाईकोर्ट के आदेश की जांच

Date:

सुप्रीम कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम सिंह को रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी किए जाने से जुड़े मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की वर्ष 2002 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। लेकिन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इसी साल 28 मई को इस केस में राम रहीम और 4 अन्य लोगों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

हाईकोर्ट के इसी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करने पर सहमत हो गया। इसी कड़ी में सोमवार को राम रहीम और बाकी पक्षों को नोटिस जारी करके उनसे 4 हफ्ते में जवाब मांगा गया है।

दरअसल रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम और चार अन्य लोगों को बरी करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। यह याचिका जगसीर सिंह की ओर से उनके एडवोकेट सत्यमित्रा ने दायर की। इसमें हाईकोर्ट के 28 मई के आदेश को चुनौती दी गई। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने राम रहीम और अन्य चार लोगों को नोटिस जारी किए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...