Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

डिप्टी सीईओ भारत भूषण बंसल  36 वर्षों की नौकरी के बाद सेवानिवृत्त

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में सेवा निभा रहे उप मुख्य चुनाव अधिकारी (डिप्टी सीईओ) भारत भूषण बंसल 36 वर्षों की नौकरी के बाद आज सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनके सेवाकाल के कार्यों को स्मरण किया गया।मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी और अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश नैयर ने भारत भूषण बंसल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

भारत भूषण बंसल ने 1989 में क्लर्क के रूप में नौकरी शुरू की थी और विभिन्न पदों पर पदोन्नति पाते हुए डिप्टी सीईओ के रूप में सेवा निवृत्त हुए, जो विभागीय पदोन्नति का सबसे उच्च पद है। अपने सेवाकाल के दौरान, श्री बंसल ने 7 विधानसभा चुनाव, 10 लोकसभा चुनाव, एसजीपीसी चुनाव, राष्ट्रपति चुनाव और बार काउंसिल चुनावों के अलावा कई उपचुनाव आयोजित करवाए।इस अवसर पर जॉइंट सीईओ सकतर सिंह बल, चुनाव अधिकारी अंजू बाला और मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय का स्टाफ मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...