Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

चंडीगढ़ पहुंचे दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा

Date:


चंडीगढ़—दिल्ली की बीजेपी सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज यानी बुधवार को चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- जब से हमारी सरकार दिल्ली में बनी है, तब से हमारी सरकार दिल्ली में लगातार काम कर रही है। आज पंजाब में वो सरकार है जिसने 10 सालों तक दिल्ली को बर्बाद किया। वही पार्टी पंजाब को बर्बाद करने में लगी हुई है।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे कहा- पहले दिल्ली को आम आदमी पार्टी ने दोनों हाथों से लूटा और अब पंजाब को लूटा जा रहा है। कल यानी मंगलवार हुई कैबिनेट बैठक में हमारी सरकार ने एक अहम फैसला लिया।
जिससे मैं जनता को अवगत करवाना चाहता हूं। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का 350 साल का शहीदी दिवस को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की देखरेख में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस साल नवंबर माह में होने वाले शहीदी दिवस पर ये आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related