Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

दिल्ली CM ने विधानसभा में पेश की CAG रिपोर्ट

Date:

 

नई दिल्ली–दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की गई। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट सदन में रखी। LG वीके सक्सेना ने कहा कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को रोककर रखा था। इसे सदन में नहीं रखा। उन्होंने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया।

 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को 2000 करोड़ का घाटा हुआ। पॉलिसी कमजोर थी और लाइसेंस प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। एक्सपर्ट पैनल ने पॉलिस में कुछ बदलाव के सुझाव दिए थे, जिन्हें तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नजरअंदाज कर दिया।

 

इससे पहले सदन में विपक्षी पार्टी AAP ने सीएम हाउस में भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरों के मुद्दे पर हंगामा किया। LG वीके सक्सेना जब भाषण दे रहे थे, तब आप विधायकों ने मोदी-मोदी की नारेबाजी की। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 12 AAP विधायकों को पूरे दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

 

सदन में बाहर आने के बाद आतिशी ने कहा कि सीएम हाउस से भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरें क्यों हटाई गईं। क्या पीएम मोदी बाबा साहेब अंबेडकर से भी बड़े हैं। उन्होंने कहा कि AAP सरकार के वक्त हर सरकारी दफ्तर में भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो लगाई गई थीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल*

- मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लाेस्कर और हीरो मोटोकॉर्प...

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...