Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

पंजाब दौरे पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा:मोहाली में समागम में करेंगे शिरकत

Date:

 

चंडीगढ़–दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज (6 मार्च को) पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे मोहाली में 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सजा मिलने को लेकर आयोजित समागम में शामिल होंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ में भाजपा पार्टी मुख्यालय जाएंगे और मीडिया से भी बातचीत करेंगे।

जानकारी के अनुसार, मनजिंदर सिंह सिरसा चंडीगढ़ पहुंचेंगे। मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला चंडीगढ़ दौरा होगा, जिसके चलते बीजेपी नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा है। इसके बाद वे मोहाली के फेज-5 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में माथा टेकेंगे और शुक्राने के समागम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय जाएंगे और दोपहर 3 बजे मीडिया से बातचीत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी...