Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

दिल्ली ब्लास्ट- डॉ.शाहीन 2 साल से विस्फोटक जुटा रही थी:देशभर में धमाकों का प्लान था;

Date:

 

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को कार धमाका मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। फरीदाबाद से गिरफ्तार आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉ. शाहीन शाहिद ने कबूला है कि वह अपने साथी आतंकी डॉक्टरों के साथ मिलकर देश भर में हमलों की साजिश रच रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाहीन ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पिछले दो सालों से विस्फोटक जमा कर रही थी। शाहीन और उसके साथी फरीदाबाद के वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े थे। यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ा है और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से ऑपरेट हो रहा था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को मॉड्यूल के सिलसिले में हरियाणा के मेवात से इश्तियाक नाम के एक मौलवी को गिरफ्तार किया। उसे श्रीनगर ले जाया गया है। वह अल फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में एक किराए के मकान में रह रहा था। उसके घर से 2,500kg से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद हुआ था।

मंगलवार रात कश्मीर से एक और डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान डॉ. तजामुल के रूप में हुई है। वह श्रीनगर के SMHS अस्पताल में काम करता है। ब्लास्ट मामले में कश्मीर का यह चौथा डॉक्टर है, जिसे पकड़ा गया है। अब तक 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, कार ने किसी टारगेट को टक्कर नहीं मारी, न किसी बिल्डिंग में घुसी, यानी यह सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा हमला नहीं था। उमर विस्फोट में मारा जा चुका है। पुलिस ने उसकी मां का DNA सैंपल लिया है, ताकि धमाके के अवशेष में मिले शव के टुकड़ों की पहचान हो सके।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम करीब 6.52 बजे सफेद i20 कार में ब्लास्ट हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हुई। सूत्रों का कहना है कि कार में विस्फोट सामाग्री वही थी, जो फरीदाबाद से 10 नवंबर को धमाके से पहले जब्त की गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related